शीतलहर का प्रकोप प्रदेश में जारी है। ऐसे में मैनपुरी में जिला प्रशासन ने स्कूलों का अवकाश और बढ़ा दिया है। जिले के 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज अब एक जनवरी तक बंद रहेंगे। शीतलहर के कारण कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बच्चों के लिए विद्यालयों में एक जनवरी तक अवकाश रहेगा।
सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मी पूर्व में आदेशों के क्रम में घोषित विद्यालय अवधि ( 10:30am से 3pm बजे) में विद्यालय में रहकर आवश्यक कार्यों का निष्पादन करेंगे। जिला प्रशासन ने ये आदेश प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देश दिए हैं।
वहीं पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद में चार जनवरी तक कक्षा आठ के छात्रों के अवकाश बढ़ाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आठवीं कक्षा तक स्कूलों में 28 दिसंबर तक घोषित अवकाश शनिवार को कड़ाके की सर्दी के कारण बढ़ा दिया गया है। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, कॉन्वेंट, मिशनरी स्कूल पर यह आदेश लागू होगा।
चूंकि बोर्ड परीक्षा नजदीक आ रही है, इसलिए कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। यह विद्यालय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। वहीं आठवीं तक के स्कूल अब पांच जनवरी को खुलेंगे।