स्कूल बंद करने की लगाई थी गुहार
प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सरीन ने बताया कि बारिश में भींगने से बच्चे बीमारी हो रहे हैं। संस्थान के हेल्पलाइन नंबर पर कई बच्चों ने फोन करके स्कूलों को बंद कराने की गुहार लगाई है।
उन्होंने रविवार को स्कूलों को बंद करने के संबंध में केंद्रीय शिक्षामंत्री, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को ई-मेल भी भेजा। वहीं, एक स्कूल की ओर से बच्चों को टूर पर भेजे जाने का विरोध किया है। जिलाधिकारी से मांग की है कि टूर निरस्त किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किया जाए।
यूटा ने भी की थी मांग
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की ओर से रविवार को बीएसए को संबोधित पत्र व्हाट्स एप पर भेजा गया था। यूटा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा के मुताबिक 10 अक्तूबर से स्थिति सामान्य होने तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है। स्कूलों के पुराने भवन बारिश में गिर सकते हैं।