फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौटते छात्र को घेरा: पहले पीटा फिर चाकू से किया हमला, आठ दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ केस

Fri, 04 Sep 2026 11:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में स्कूल से लौट रहे छात्र को उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने तीन-चार साथियों के साथ रोककर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। 25 अगस्त की घटना में आठ दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर परिजन ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।
 
विज्ञापन
युवक। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में स्कूल से लाैट रहे छात्र पर चाकू से हमला बोला गया। मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। घटना 25 अगस्त की है। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र घर लौट रहा था। तभी उसे साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने 3-4 साथियों के साथ रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर छात्र को धक्का देकर गिरा दिया। विरोध पर चाकू से हमला किया। परिजन बेटे को थाना जगदीशपुरा लेकर पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने अस्पताल भेज दिया लेकिन आठ दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। 31 अगस्त को उसे दोबारा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उपचार के बाद 2 सितंबर को उसे डिस्चार्ज किया गया।

मामले में पीड़ित परिजन ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी भी नाबालिग है। मामला जीडी में अंकित किया है। मेडिकल रिपोर्ट तलब कर ली है। दोनों पक्षों को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें