शीतलहर को देखते जिलाधिकारी ने कक्षा नर्सरी से डिग्री कॉलेज तक के सभी शिक्षण संस्थानों को 19 और 20 दिसंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी दो दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।
कुलसचिव केएन सिंह का कहना है कि छात्रों की मांग पर शीतलहर को देखते हुए 19 और 20 दिसंबर को आवासीय परिसर स्थित संस्थानों और सभी संबद्ध कॉलेजों को बंद रखा गया है। विश्वविद्यालय के कार्यालय खुले रहेंगे। वहीं यूपी बोर्ड के प्रायोगिक परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू हुई हैं।
परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि जिन विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, वह यथावत रहेंगी। ब्यूरो