फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कड़ाके की ठंड में स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश, गलन ने बढ़ाई कंपकंपी

Thu, 19 Dec 2019 01:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
close
विज्ञापन
शीतलहर को देखते जिलाधिकारी ने कक्षा नर्सरी से डिग्री कॉलेज तक के सभी शिक्षण संस्थानों को 19 और 20 दिसंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी दो दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कुलसचिव केएन सिंह का कहना है कि छात्रों की मांग पर शीतलहर को देखते हुए 19 और 20 दिसंबर को आवासीय परिसर स्थित संस्थानों और सभी संबद्ध कॉलेजों को बंद रखा गया है। विश्वविद्यालय के कार्यालय खुले रहेंगे। वहीं यूपी बोर्ड के प्रायोगिक परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू हुई हैं।

परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि जिन विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, वह यथावत रहेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पहाड़ों पर चल रही भारी बर्फबारी से मैदान कांप रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में पारा सामान्य से नीचे चल रहा था, लेकिन अब पूरे प्रदेश में ही शीतलहर जारी है। आगरा में पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे चल रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक हड्डियां गलाने वाली ऐसी सर्दी फिलहाल चार दिन तक और रहेगी। ऐसे में हो रही बिजली कटौती ने कंपकंपी और बढ़ा दी है। 

बुधवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री पर रहा। यह मंगलवार के मुकाबले तो दो डिग्री बढ़ा। दिन में धूप भी खिली, लेकिन सर्द हवाओं का प्रकोप ऐसा रहा कि धूप भी गलन भरी सर्दी में राहत न पहुंचा पाई।

दिन में पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। सप्ताह भर से जारी सर्दी के प्रकोप के कारण प्रशासन ने दो बार स्कूलों का समय बदला है, वहीं अभिभावक स्कूल की छुट्टियों की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें