स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, बच्चे सुरक्षित
पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र में राजाखेड़ा मार्ग पर गांव अमर सिंह का पुरा के पास शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
स्कूल की ईको वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान गंगाजल योजना के तहत सड़क किनारे पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी और कीचड़ भरा हुआ था। वैन का एक पहिया गड्ढे में उतर गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। लोगों की भीड़ जुट गई। वैन में सवार बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। दुर्घटना में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे खुदाई के बाद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से गड्ढों को जल्द भरवाने की मांग की है। द