फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: पेट्रोल पंप के पास स्कूल वैन में लगी आग, लोगों की सक्रियता से टला बड़ा हादसा

Sat, 09 Mar 2019 10:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
धूं धूं कर जलती स्कूल वैन
विज्ञापन
एटा जिले में स्कूली वाहनों में लगातार हो रहे हादसों के बाद भी संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी चेत नहीं रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण प्रतिबंध के बाद भी गैसकिट से स्कूली वाहनों का संचालित होना है। इसी के चलते शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से बचा। 
विज्ञापन


घर के बाहर गली में गैस रिफलिंग करते वक्त वैन में आग लग गई। अचानक लगी आग को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। सकीट क्षेत्र स्थित ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में बच्चों को लाने ले जाने के लिए वैन कार लगी हुई है। 

शुक्रवार को एक स्कूल की कार बच्चों को घर छोड़कर वापस लौट रही थी। उसी समय कार चालक कस्बा सकीट के मंशूनगर स्थित जीतू पुत्र बलवीर के यहां गली में वैन खड़ी करके गैस रिफलिंग कराने लगा। उसी समय अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों की सक्रियता से टला हादसा

अचानक कार में आग लगती देख आसपास के लोग वहां से सिलिंडर फटने के डर से भागने लगे। बाद में कुछ लोगों ने आग पर काबू पाया। हालांकि उससे पहले कार जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग एक गैस एजेंसी के हॉकर के घर के पास लगी।

वो गैस रिफलिंग का काम भी करता है। लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर स्कूल की कार में आग लगी है उससे महज पचास कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप है। ऐसे में लोगों की सक्रियता के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

सकीट में स्कूली वैन में आग लगने से पहले शहर के रेलवे पुल के पास भी एक गैस से संचालित बैन में आग लग गई थी। इसमें सवार बच्चे आग की चपेट में आकर बाल-बाल बच गए थे। इस तरह से लगातार हादसे होने के बाद भी स्कूल संचालक और वाहन चालक स्कूली बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए गैस से वाहनों को चला रहे हैं।

एआरटीओ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि स्कूली वाहनों में गैस किट लगाना पूर्ण रुप से प्रतिबंधित है। गैस किट से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें