फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंधी भैंसें, खुले पड़े बिजली के तार, जर्जर बसें...ऐसा स्कूल, छात्रा की हुई थी माैत; अब छिनेगी मान्यता

Tue, 24 Mar 2026 07:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

स्कूल बस से गिरकर छात्रा की माैत के मामले में शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन पर शिकंजा कस दिया गया है। जांच के दाैरान स्कूल में कई अनियमितताएं मिलीं थीं। इसके बाद मान्यता समाप्ति के लिए पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
स्कूल बस से गिरकर छात्रा की हुई थी माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के भागूपुर (हवेली) स्थित आरबीएस पब्लिक स्कूल में छात्रा की मौत के बाद गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में स्कूल की गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। समिति की सिफारिश पर बीएसए ने मान्यता समाप्ति के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


11 मार्च को स्कूल की एक अपंजीकृत और जर्जर बस के फर्श से गिरकर छात्रा नैना की माैत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया था। इसमें कमेटी में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, बीएसए जितेंद्र गोंड और खंड शिक्षाधिकारी को शामिल किया गया। संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की, जिसमें स्कूल बंद मिला और परिसर का उपयोग आवासीय रूप में किया जा रहा था। जांच में विद्यालय परिसर में भैंस बंधी मिली, शौचालय जर्जर और गंदगी से भरा पाया गया, जबकि खुले बिजली के तार और ट्रांसफार्मर छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे। साथ ही बिना पंजीकरण की जर्जर बस का संचालन गंभीर लापरवाही माना गया। इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

जांच के समय मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों ने यह भी अवगत कराया कि विद्यालय के एक ही परिसर में नियम विरुद्ध प्राइमरी से हाई स्कूल तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। संयुक्त रूप से घटना की स्थलीय जांच में विद्यालय में पाई गयी उपरोक्त कमियों एवं मान्यता की शर्तों का उल्लघंन पाए जाने पर विद्यालय की मान्यता समाप्ति के लिए विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई जबाव नहीं दिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मंडलीय मान्यता समिति की संस्तुति के बाद मान्यता समाप्ति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गोंड ने बेसिक शिक्षा परिषद को विद्यालय की मान्यता समाप्ति के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें