फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों के 1069 शिक्षकों और कर्मचारियों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद शुरू हुई जांच अब माध्यमिक विद्यालयों तक पहुंच चुकी है। स्कूलों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जिले के 53 सहायता प्राप्त कॉलेज और 22 राजकीय कॉलेजों में तैनात 1069 शिक्षकों और कर्मचारियों की जांच शुरू हो गई है। सभी के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की शासन के निर्देश पर गठित जांच समिति जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षकों के मिलने के बाद शासन ने माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के भी अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। शासन स्तर पर प्रत्येक जिले के लिए जांच समितियों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश के बाद जिले में भी जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
जिले में मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आगरा को नोडल अधिकारी बनाते हुए जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से उनके अभिलेखों की छाया प्रति जमा कराई जा रही है। इसके बाद मूल अभिलेखों से जांच समिति के पदाधिकारी मिलान कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन

समिति में ये अधिकारी हैं शामिल
नोडल अधिकारी- मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आगरा
बी राम- अपर जिलाधिकारी
मनोज कुमार वर्मा- जिला विद्यालय निरीक्षक
सुरेश चंद्र राजपूत- प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी
एके सिंह राठौर- प्रधानाचार्य श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज मैनपुरी
राजकीय कॉलेजों में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण
प्रधानाध्यापक- 13
प्रवक्ता-14
सहायक अध्यापक- 52
लिपिक- 28
चतुर्थश्रेणी कर्मचारी- 36
कुल- 143
सहायता प्राप्त कॉलेजों में तैनात स्टाफ
प्रधानाचार्य- 16
प्रवक्ता-131
सहायक अध्यापक- 381
लिपिक- 97
चतुर्थश्रेणी कर्मचारी 301
कुल- 926
शासन के निर्देश पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के अभिलेख जांच के लिए जमा कराए जा रहे हैं। जांच समिति मूल अभिलेखों से मिलाने के बाद अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें