पुलिस ने बताया कि छात्र 11वीं में पढ़ता है। दसवीं की छात्रा से वह फोन नंबर मांग रहा था। उसका पीछा करता था। कुछ दिन पहले उसे पत्र भी दे दिया। इस बारे में मंगलवार को छात्रा ने प्रधानाचार्य को बताया। इस पर प्रधानाचार्य और शिक्षक ने छात्र को समझाया। ऐसा नहीं करने को कहा।
मगर, छात्र ने घर पर बता दिया कि कालेज में उसकी पिटाई की गई है। बुधवार को परिजन आ गए। उन्होंने हंगामा किया। विरोध पर कर्मचारियों को पीटा, बाद में पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।