फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Traffic: स्कूलों की छुट्टी के बाद जाम...पॉलीवाल पार्क से संजय प्लेस तक घंटेभर फंसे वाहन

Tue, 25 Nov 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की सड़कें स्कूलों की छुट्टी होने के बाद वाहनों के दबाव को नहीं झेल पा रही हैं। इस कदर वाहन जाम में  फंस जाते हैं कि निकलने के लिए पसीने बहाना पड़ता है। 
विज्ञापन
एमजी रोड जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्कूलों की छुट्टी के बाद शहर में जाम के हालात बन गए। पाॅलीवाल पार्क से घटिया और हरीपर्वत मार्ग की तरफ जाने वाले रास्ते पर कई मिशनरी और पब्लिक स्कूल हैं। दोपहर में छुट्टी के बाद स्कूली वाहन निकले तो जाम लगने लगा। पाॅलीवाल पार्क, सूरसदन और मंडी सईद खां मार्ग पर लाइन लग गई।
विज्ञापन


वजीरपुरा से पॉलीवाल पार्क गेट तक वाहनों की लंबी कतारें लगी होने पर जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने संजय प्लेस का रुख किया तो वहां भी जाम लग गया। वजीरपुरा से जज कंपाउंड रोड पर स्कूली वाहनों के साथ अन्य राहगीरों के वाहन एक घंटे तक फंसे रहे।

न्यू आगरा, शाहगंज, सुभाष बाजार और बेलनगंज आदि क्षेत्रों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पार्किंग व्यवस्था की कमी और बेतरतीब से वाहनों को खड़े करने के कारण बाजारों में देर शाम तक जाम के हालात रहे। पंचकुइयां, कोठी मीना बाजार और जीआईसी मार्ग पर रात के समय वैवाहिक आयोजनों के चलते जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें