फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल संचालक ने नशे में राहगीरों पर चढ़ाई कार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्कूल संचालक ने नशे में शनिवार देर शाम अरतौनी में राहगीरों पर कार चढ़ा दी। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल संचालक पहुंचे पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। पुलिस ने स्कूल संचालक का मेडिकल कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने पुलिस को बताया कि सफेद रंग की कार सिकंदरा से अरतौनी की तरफ जा रही थी। औद्योगिक क्षेत्र में पुलिया के पास कार सवार ने कार को रोककर एक राहगीर से माचिस मांगा। इसके बाद कार को तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया। कुछ ही दूरी पर एक गाड़ी में सवारियों को बैठाया जा रहा था। टक्कर लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हाइवे स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया।



हादसे के दौरान कार की गति इतनी तेज थी कि दोनों एयर बैग खुल गए। आरोपी ने कार से निकल कर लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। सूचना पर आई पुलिस से भी अभद्रता की। उसके कई समर्थक भी मौके पर आ गए और पुलिस से अभद्रता करते हुए आरोपी को बचाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने समर्थकों को खदेड़कर आरोपी को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक है। उसे हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा गया है। कार को क्रेन की मदद से थाने लाया गया है। घायलों के बारे में जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें