बरनाहल। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित निजी विद्यालय में छात्रा के साथ संचालक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री निजी विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। वह बुधवार को विद्यालय में परीक्षा देने के लिए गई थी। आरोप है विद्यालय संचालक वहां आया और शुल्क बकाया होने की बात कहते हुए पुत्री को कार्यालय में ले गया। वहां छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र आ गए तब संचालक ने उसे छोड़ दिया। महिला ने बताया कि घटना के बाद पुत्री बेहद डरी हुई है। तहरीर मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो सत्यता सामने आएगी, उसके आधार पर पुलिस दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।