फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहावर में ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों का सफर जारी

Mon, 03 Nov 2025 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम के आदेश के बावजूद धड़ल्ले से ई-रिक्शा से जा रहे हैं बच्चे
विज्ञापन

-छात्रों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे स्कूल प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहावर। जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद सहावर कस्बे में ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों का सफर लगातार जारी है। जबकि प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ई-रिक्शा से छात्रों को लाने-ले जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
अमर उजाला की टीम ने सोमवार को पड़ताल की तो एटा रोड स्थित एक निजी स्कूल के बाहर ई-रिक्शा से छात्राएं आती-जाती नजर आईं। ई-रिक्शा से यह सफर विद्यार्थियों के जीवन जोखिम में डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती के अभाव में स्कूल संचालकों के हौसले बुलंद हैं। जिलाधिकारी की ओर से पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधक अब तक जागरूक नहीं हुए हैं। ऐसे प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न कर सके। लोगों का कहना है कि कुछ अभिभावक भी वैन और बसों का खर्चा बचाने के लिए ई-रिक्शा से बच्चों को भेज रहे हैं। चंद रुपयों के लालच के चलते बच्चों के साथ दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें