फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बच्चों से भरी बस पलटी, कार बचाने में हादसा, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Thu, 26 Sep 2019 03:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
बच्चों से भरी बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में स्कूली बस पलटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा गांव हरिचंद्रपुर के पास घटित हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस पलटने के बाद बच्चों को निकाला। हादसे में दो बच्चे चुटैल हुए हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंद्रपुर गांव में नाले की पुलिया पर कार को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। बस मैनपुरी के श्रीचंद्रशेखर इंटर कॉलेज की थी। छुट्टी के बाद गांव में बच्चों को छोड़ने जा रही थी। 

बस में करीब चालीस बच्चे सवार थे। हादसे के बाद सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए, नौ वर्षीय अंजली और सात साल की अनीता निवासी रतिभानपुर के हाथ में कांच लगने से चोट आई हैं। बच्चों को दूसरी बस से उनके घर भेजा गया। हादसा दोपहर में करीब ढाई बजे घटित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें