फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में स्कूल बस पलटी, 20 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर

Fri, 12 May 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में दोपहर को स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से उसमें सवार करीब 20 बच्चे घायल हो गए। जिनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार को दोपहर में करीब एक बजे हुआ। मथुरा में नामचीन स्कूल सेंट डोमिनक्स स्कूल के बच्चे बस में सवार होकर जा  रहे थे। बताया गया है कि बस किसी दूसरे स्कूल की थी लेकिन वह सेंट डॉमिनिक्स के बच्चों को लेकर जा रही थी। 

रास्ते में महोली रोड से गुजरने के दौरान हादसा हो गया। ड्राइवर के अनुसार चलती बस का एक्सल टूट जाने से वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा और रफ्तार में होने के कारण कुछ दूर जाकर बस पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे के दौरान बस में सवार करीब 20 बच्चे घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।  सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। आसपास के लोगों ने बताया कि बस की हालत खस्ता थी। बच्चों की जान की परवाह किए बगैर इसमें जबरन बच्चे ढोए जा रहे थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें