फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के लिए शौचालय तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शीतलपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पुरा में सुविधाओं का अभाव है। मिशन कायाकल्प भी यहां की बदहाल तस्वीर को नहीं बदल पा रहा है। स्कूल परिसर में इंटरलॉकिंग, कक्षा एवं रसोई में टाइल्स तो दूर छात्राओं के लिए अलग से शौचालय तक नहीं है। इससे उन्हें शौच के लिए घर तक दौड़ लगानी पड़ती है। अभिभावकों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों से भी की गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ मिला।
विज्ञापन

उधर, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय पुरा राम प्रकाश वर्मा ने बताया कि वर्षों बाद भी विद्यालय में इंटरलॉकिंग, हैंडवाश, ओवरहेड टैंक, कक्ष-रसोई में टाइल्स एवं ट्रीगार्ड नहीं हैं। इतना ही नहीं विद्यालय में पंजीकृत 43 छात्राओं के लिए शौचालय एवं मूत्रालय तक नहीं हैं। इसकी शिकायत कई बार खंड शिक्षा अधिकारी व उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है। प्रधान पैसा न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर रहे हैं।
छात्राओं के लिए शौचालय न होना गंभीर बात है। बीईओ ने ऐसी कोई समस्या से मुझे अवगत नहीं कराई है। विद्यालय का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का सत्यापन करूंगा। पंचायती राज विभाग में समस्याएं दर्ज करा धन की मांग की गई है। धन आते ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें