फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रवृत्ति सत्यापन में अब भी सुस्ती, शासन ने फिर बढ़ाई तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। छात्रवृत्ति सत्यापन में विद्यालयों की ओर से दिख रही उदासीनता को दूर करने के लिए प्रशासन ने अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह तीसरी बार है, जब तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

लगातार निर्देशों और नोटिसों के बावजूद कई विद्यालयों की धीमी कार्यप्रणाली की वजह से यह निर्णय लिया गया है। अब विद्यालय स्तर पर छात्रवृत्ति सत्यापन की अंतिम
तिथि 1 दिसंबर तय की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से समाज कल्याण विभाग को रिपोर्ट भेजने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के 931 विद्यालयों में से लगभग 230 विद्यालय छात्रवृत्ति सत्यापन की जानकारी अपलोड नहीं कर पाए हैं। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा न करने पर 359 विद्यालयों को नोटिस जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन


दो तरह की छात्रवृत्ति
विद्यालय स्तर पर दो तरह की छात्रवृत्ति है। इनमें नेशनल स्कॉलरशिप पॉलिसी (एनएसपी) और यूपी स्कॉलरशिप है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को यह प्रदान की जाती है। आवेदन सत्यापन का काम विद्यालय स्तर पर अनिवार्य होता है। प्रक्रिया के अनुसार छात्र अपने दस्तावेज विद्यालय में जमा करते हैं। इसके बाद प्रधानाचार्य स्तर से आवेदन पोर्टल पर अपलोड होते हैं। फिर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जांच कर डाटा समाज कल्याण विभाग को भेजा जाता है। उसी के आधार पर छात्रवृत्ति स्वीकृत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें