आगरा। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगी लगेज स्कैनर मशीन दो दिनों से खराब पड़ी है। इसके चलते यात्रियों का सामान बिना जांच के ही अंदर ले जाया जा रहा है। इतना ही नहीं, प्रवेश द्वार पर हैंड मेटल डिटेक्टर से भी जांच नहीं की जा रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
इस संबंध में सोमवार को आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि लगेज स्कैनर मशीन दो दिन से खराब है, जिसकी शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी गई है। मशीन को जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।