फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजमहल के हालात सुधर रहे न पर्यटकों से रुक रही धोखाधड़ी, पार्किंग से लेकर टिकट घर तक घूम रहे लपके

Sat, 03 Jun 2023 10:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में ताजमहल के हालात सुधर रहे न पर्यटकों से धोखाधड़ी रुक रही है। यहां पार्किंग से लेकर टिकट घर तक लपके घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल पर व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां पूर्वी और पश्चिमी दोनों गेटों पर पार्किंग से लेकर टिकट घर तक लपके खड़े रहते हैं। पुलिस-प्रशासन की आंखों के सामने पर्यटकों से खींचतान होती है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।

झांसा देकर ब्लैक में बेचते टिकट 

शनिवार को 29 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे। पश्चिमी गेट की पार्किंग से टिकट घर तक भीड़ उमड़ी। भीड़ में लपकों और फर्जी गाइडों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। ऑनलाइन टिकट से लेकर मैनुअल टिकट दिलाने का झांसा देकर ब्लैक में टिकट बेचे। नीम तिराहा से टिकट घर तक लपके पर्यटकों के पीछे दौड़ते रहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का

पर्यटकों के पीछे लग जाते लपके 

यही स्थिति पूर्वी गेट पर रही। यहां शिल्पग्राम पार्किंग से ही लपके पर्यटकों के पीछे लग गए। कोई हाथ खींच रहा था तो कोई रास्ता रोकने लगा। गोल्फ कार्ट ने पर्यटकों को ताज खेमा पर उतारा। ताज खेमा से अमानती घर तक लपके सक्रिय रहे। फर्जी गाइड फोटोग्राफी से लेकर शॉपिंग के नाम पर ठग रहे हैं। एसडीएम ताज अभय सिंह का कहना है कि लपकों और फर्जी गाइडों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्हें जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें