फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टप्पेबाजों ने किसान से उड़ाए 1.3 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी के नगला बड़ा निवासी किसान के साथ दो लोगों ने टप्पेबाजी कर 1.3 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने थाना डौकी में तहरीर दी।
विज्ञापन

इंद्रपाल निवासी नगला बडा थाना डौकी अपने ताऊ के लड़के चौब सिंह के साथ डौकी स्थित केनरा बैंक में केसीसी लोन जमा करने गया था। बैंक में किसी कारण से केसीसी जमा नहीं हुई तो बाहर निकाल कर आया। तभी दो लोग आकर उसके पास बोले कि हमारे पास 180000 रुपए हैं। हमें कुंडौल तक छोड़ दो। दोनों लोगों को इंद्रपाल व चौव सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर कुंडोल की तरफ चले तो पेट्रोल पंप से आगे वह दोनों लोग उतर गया बोले कि हमारी गाड़ी आ गई है। वह चार पहिया गाड़ी में बैठकर चले गए। इंद्रपाल ने अपनी जेब देखी तो रुपये पार थे। पीड़ित इंद्रपाल ने थाना डौकी में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक डौकी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। दोनों भाई एक मोटरसाइकिल पर चार लोगों को बिठाकर गए हैं। बैंक खुलने पर सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें