फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को जान से मारने के प्रयास में पति व ससुर गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2024 03:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में छह दिन पूर्व एक महिला को ससुराल में पति सहित अन्य ससुरालियों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद थाना कंपिल के गांव भवरुआ निवासी अजयपाल ने अपनी बेटी ललिता की शादी 14 माह पूर्व पटियाली के धिमरपुर निवासी प्रवीन के साथ की थी। 30 जुलाई को ससुर सत्यवीर, सास बुद्धा देवी, देवर प्रशांत ने दहेज की मांग को लेकर उसकी लाठी डंडा से पिटाई कर दी। अजयपाल ने बताया कि 31 जुलाई को दामाद प्रवीन दिल्ली से आने के बाद मेरी बेटी को परिजन से साथ मिलकर उसे जान से मारने का प्रयास किया । जानकारी होने पर बेटी की ससुराल पहुंचा तो वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। उसके ससुरालीजन से पूछने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना पर गांव के पास से प्रवीन व उसके पिता सत्यवीर को गिरफ्तार किया। पटियाली कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि महिला को जान से मारने के प्रयास में उसके पति व ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें