फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी आयोग अध्यक्ष ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने देंगे, कहा कौन हैं देवकीनंदन ठाकुर

Wed, 12 Sep 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एससी आयोग के अध्यक्ष एवं आगरा से सांसद डा. रामशंकर कठेरिया का कहना है कि एससी-एसटी एक्ट के मामले में विरोधी दल सच्चाई को छिपाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। एक्ट में कोई संशोधन नहीं किया गया है। एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि 1989 में बने एक्ट को ही दोबारा संसद ने पास किया है। उन्होंने कहा कि संसद में एक्ट पारित होने के बाद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। यदि ऐसी कोई गिफ्तारी हुई है या कोई फर्जी मुकदमा लिखा गया है तो उन्हें बताएं, वह उसकी जांच कराकर पीड़ित को न्याय दिलाएंगे। एक्ट को दोबारा पास करने के औचित्य के सवाल पर सांसद कठेरिया ने कहा कि इस पर वह कुछ नहीं बोलेंगे, विधेयक संसद में पास हुआ है, जहां सभी दलों के सांसद मौजूद थे। इस दौरान अनिल चौधरी, प्रमोद गांधी, शरद चौहान आदि मौजूद रहे।

एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में आंदोलन चला रहे कथा वाचक पंडित देवकीनंदन ठाकुर की आगरा में गिरफ्तारी के सवाल पर रामशंकर कठेरिया ने कहा, ‘देवकीनंदन ठाकुर कौन हैं, मैं नहीं जानता हूं।’ बता दें कि देवकीनंदन ठाकुर प्रसिद्ध कथा वाचक हैं और उनकी भाजपा के नेताओं की साथ भी बड़ी नजदीकी रही है।
विज्ञापन


मुकदमों में पर्दे के पीछे होते हैं अन्य लोग

डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यह बड़ा दुखद सत्य है कि कुछ अन्य जातियों के लोग अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए दलितों का इस्तेमाल करते हैं। एससी/एसटी के मामलों को जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष आगरा जिले में करीब 15,000 मामले दर्ज हुए। उनमें से 150 मामले एससी/एसटी एक्ट के तहत हुए। इनमें से 44 मामलों में एफआर लगी और 12 मामले एक्सपंज किए गए। शेष मामलों में 50 फीसदी ऐेसे हैं जिनमें गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें