चुनाव में सपा से गठबंधन के बाद भी आगरा मंडल में बसपा को निराशाजनक परिणाम मिला। जिस सीट पर बसपा ने पहलीही बार में सांसद बनाया, उस फतेहपुर सीकरी सीट पर बसपा प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा और तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
आगरा में भी परिणाम उम्मीदों से उलट रहे। इसके बाद संगठन में अब बड़े पैमाने पर बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। सपा के दोनों प्रत्याशियों ने पार्टी अध्यक्ष को हार के कारणों समेत रिपोर्ट दी है। इसके अलावा बामसेफ और पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने लखनऊ तक अपनी बात पहुंचाई है।
सूत्रों के मुताबिक बसपा अध्यक्ष मायावती हार के कारणों की समीक्षा के लिए जल्द ही बैठक बुलाने वाली हैं, जिसमें जोन कोआर्डिनेटरों के साथ चर्चा की जाएगी।