फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसबीएस और आरबीएस ने जीते मुकाबले

Sun, 15 Nov 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप-2026
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा में शनिवार को डॉ. अजीत सिंह अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी और आरबीएस एकेडमी ने जीत दर्ज कर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में ट्रॉफी का अनावरण किया गया। रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी एवं डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सचिव सर्वेश भटनागर, पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट चयनकर्ता हेमलता काला मौजूद रहीं। पहले मुकाबले में एसबीएस एकेडमी ने ताज एकेडमी को 131 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीएस ने आठ विकेट पर 197 रन बनाए। आलोक रतन ने 62 और विवेक ने 43 रन की पारी खेली। ताज एकेडमी के देव कुमार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज एकेडमी की टीम 66 रन पर सिमट गई। विवेक ने चार विकेट लिए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में आरबीएस एकेडमी ने सूरजभान क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सूरजभान एकेडमी ने छह विकेट पर 127 रन बनाए। साहिल ने 51 और ओम वर्मा ने 27 रन का योगदान दिया। कृष्णांश ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में आरबीएस ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य सिंह ने 40 और रिषांश ने 27 रन बनाए। हरीश आनंद और साहिल ने एक-एक विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए कृष्णांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

आसिफ शमीम और धीरज उपाध्याय ने स्कोरिंग व नरेंद्र शर्मा ने कमेंट्री की। वकार अहमद और श्याम सुंदर ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान धीरज शर्मा, केके उपाध्याय, अजय कदम, कौशल शर्मा, गिरिजेश तिवारी, अमित सिंह, बीपी सिंह, राजीव पचौरी, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें