फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपने’ ही बन रहे योगी सरकार के लिए आफत

Mon, 24 Apr 2017 01:20 AM IST
‘अपने’ ही बन रहे योगी सरकार के लिए आफत
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
विपक्ष की पैनी नजरों के बावजूद फायरब्रांड नेता रहे सीएम योगी आदित्यनाथ पर कोई आरोप चस्पा नहीं हो पाया है, वे किसी विवाद में नहीं फंसे हैं लेकिन सरकार के ‘अपने’ ही सरकार के लिए आफत खड़ी कर रहे हैं। कहीं भाजपा तो कहीं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कानून हाथ में ले रहे हैं। वे कहीं पुलिस अधिकारी के घर तोड़फोड़ कर रहे हैं, कहीं उनकी पिटाई कर रहे हैं। सत्ता की हनक दिखाने के मामले भी सामने आए   हैं। मुख्यमंत्री की हिदायतों का उन पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। ब्रज में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के बाद अपने प्रति बनी हुई पुरानी धारणा और छवि को तोड़ा है। उन्होंने एक माह से ज्यादा के कार्यकाल में ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बात की है।  कार्यकर्ताओं को चेताया कि वे कानून हाथ में न लें लेकिन उनकी हिदायत को भाजपा व हिंदू संगठनों के नेता नजरंदाज कर रहे हैं।
आगरा में लायर्स कालोनी से संघ के स्वयंसेवक को हिरासत में ले लिए जाने पर भाजपा के दो विधायक न्यू आगरा थाना में धरना देने पहुंच गए। सीकरी में पुलिस पर हमले के  पांच आरोपी हिरासत में लिए जाने पर सदर बाजार थाना में विधायक उदयभान उनकी सिफारिश में पहुंचे। इसके बाद तो सदर बाजार में भाजपाइयों और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने दरोगा की बाइक फूंक दी, उसकी सर्विस रिवाल्वर लूट ली।
विज्ञापन

इससे पहले मथुरा में कार पार्किंग संचालक और भाजयुमो नेता मेघश्याम गौतम से पुलिस के दरोगा पवन अग्निहोत्री की अभद्रता के मामले में 22 अप्रैल को भाजपा का एक डेलीगेशन एसएसपी मोहित गुप्ता से मिलने गया। इसमें शामिल एक युवा नेता एसएसपी से उलझ गए। उनकी एसएसपी से तीखी नोकझोंक हुई। बात इतनी बढ़ी कि एसएसपी ने उन्हें गिरफ्तार करा दिया। इससे एक दिन पहले ही वृंदावन में मेघश्याम का दो सिपाहियों से कार पार्किंग की शुल्क को लेकर विवाद हो गया था। मामला कोतवाली तक पहुंच था। वहीं दरोगा ने युवा नेता से अभद्रता की थी। हालांकि इस घटना में एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। ब्रज के अलावा मेरठ में भाजपाई पुलिस से भिड़ चुके हैं। सहारनपुर में तो सांसद राघव लखनपाल के खिलाफ एसएसपी आवास में तोड़फोड़ का केस दर्ज हुआ   है।
कोट:
उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटेंगे
सहारनपुर, आगरा और मथुरा की घटना काफी गंभीर है। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी घटना में त्वरित कार्रवाई करें। कार्रवाई में देरी होने के कारण कई बार स्थितियां बिगड़ जाती हैं। उपद्रव करने वालों से भी सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है।
-सुलखान सिंह, डीजीपी, उत्तर प्रदेश
-
‘जनता ने मोदी और भाजपा पर विश्वास व्यक्त करके वोट दिया है। भाजपा प्रदेश में गवर्नेंस चाहती है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर आगे बढ़ रहे हैं। गवर्नेंस में जो भी बाधक होगा, उसके खिलाफ भाजपा सरकार कठोर कार्रवाई करेगी‘।
विज्ञापन

-विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें