फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फतेहाबाद में नीम-बबूल के पेड़ों पर चली आरी

Sun, 10 May 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।निबोहरा क्षेत्र के गांव नेहरे का पुरा में कटे पड़े ,स्रोत वीडीयो ग्रेव
विज्ञापन
फतेहाबाद। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) जैसे संवेदनशील क्षेत्र में वन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दिन-दहाड़े हरियाली पर आरी चला रहे हैं। ताजा मामला थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नेहरेकापुरा का है, जहां आधा दर्जन नीम और बबूल के पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया। पेड़ों की अवैध कटाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार फतेहाबाद क्षेत्र में लगातार पेड़ों को काटा जा रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने से वन माफिया के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में गांव नेहरेकापुरा में करीब आधा दर्जन पेड़ों को काट दिया गया। मामले में वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया मामले की जानकारी नहीं थी। वायरल फोटो और वीडियो के आधार पर टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें