फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सावन का पहला सोमवार कल, बम-बम भोले के जयकारों से गूजेंगे शिवालय

Sun, 09 Jul 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सावन का पहला सोमवार कल है। जिले के शिव मंदिरों को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए सजाया गया है। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए शहर के प्रसिद्ध मंदिरों के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



वैसे तो भक्तों के लिए सावन मास के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व है, लेकिन जो भक्त सभी सोमवार को व्रत नहीं रख सकते हैं। वे सावन के पहले और अंतिम सोमवार को व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हैं। इस बार सावन के दो महीने हैं। अधिक मास के कारण इस बार सावन में 8 सोमवार होंगे।


सावन का पहला सोमवार कल है। जिले भर के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना की तैयारियां की गई हैं। शहर के प्रसिद्ध मंदिर श्री भीमसेन महाराज को अच्छे ढंग से सजाया गया है। यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त शहर के प्रसिद्ध चांदेश्वर धाम में भी सावन के सोमवार को भारी भीड़ पहुंचती है। मंदिर को सावन के महीने में पूजा अर्चना के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। सावन के सोमवार को हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए बड़ा महत्व है। भक्त भी भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन




सावन के पहले सोमवार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी विनोद कुमार ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिले भर में शिवालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर के शिवालयों पर महिला पुलिस सहित एक इंस्पेक्टर कुल 10 जवान तैनात रहेंगे। वहीं, ग्रामीण अंचल के शिवालयों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के मोहल्ला भीमसेन मंदिर और चांदेश्वर मंदिर मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सोमवार को सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों को आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें