फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिषदीय स्कूलों में भी गुरुजी की लगेगी बायोमेट्रिक उपस्थिति

Sun, 09 Jul 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में गुरुजी की लेट लतीफी अब नहीं चलेगी। शासन ने गुरुजी की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया है। जिले के 700 स्कूलों में ये व्यवस्था बहुत जल्द शुरू होने वाली है। शासन से चयनित स्कूलों की सूची जारी होने के बाद जनपद स्तर पर भी कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन



परिषदीय स्कूल भी अब हाईटेक होने जा रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति के लिए शासन ने प्रत्येक स्कूल में दो-दो टैबलेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में जिले के 700 स्कूलों में टैबलेट की व्यवस्था होनी है। इसके लिए शासन से चयनित स्कूलों की सूची जारी हुई है। सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूलों में टैबलेट की व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। अगले महीने तक चयनित स्कूलों में टैबलेट की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है। इंटरनेट की लाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है।


बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि शासन में टैबलेट व्यवस्था प्रस्तावित है। टैबलेट व्यवस्था से स्कूलों में शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। इसके साथ ही छात्रों की उपस्थिति आदि का ब्यौरा भी प्रतिदिन ऑनलाइन किया जाएगा। शासन की टैबलेट व्यवस्था से परिषदीय स्कूलों में शिक्षा बड़ा सुधार होगा। शिक्षक समय से स्कूल पहुंच सकेंगे। शिक्षकों की निगरानी के साथ ही अन्य शैक्षिक कार्यों आदि का ब्यौरा दर्ज करने में शिक्षकों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें