फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर 150 वर्ष बाद दुर्लभ योग, भगवान शिव दूर करेंगे सारे दोष

Mon, 22 Jul 2019 09:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में भक्तो की भारी उमड़ रही है। इस बार 150 साल बाद मरुस्थलीय नागपंचमी का दुर्लभ योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पारासर ने बताया कि 59 साल बाद श्रवणी नक्षत्र में सावन का पहला सोमवार पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को ही सर्वार्थ सिद्धि, अमृत और प्रीति योग होने से भोलेनाथ का अभिषेक कई गुना पुण्यफलदायी रहेगा। रुद्राभिषेक से संतान सुख की बाधा दूर होगी। जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प और पितृ दोष है। अनुष्ठान करने से इसके प्रभाव से भी मुक्ति मिलेगी। राहु ग्रह का दोष भी कम होगा।

बटेश्वर मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि पहले सोमवार को दुर्लभ योग बनने की वजह से मथुरा और वृंदावन से यज्ञाचार्य यहां पहुंचे हैं। विभिन्न मंदिरों में अनुष्ठान की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिव मंदिर श्रृंखला पर श्रद्धालुओं के पहुंचने और दर्शन पूजन का भी सिलसिला शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें