फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो सहेलियों का प्यार... लिंग परिवर्तन कर सविता बनी ललित, शादी भी की; यहां से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Sun, 26 Jan 2025 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

राजस्थान में दो सहेलियों का कोचिंग के दौरान प्यार परवान चढ़ा। एक सहेली ने लिंग परिवर्तन करा दिया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। जयपुर पुलिस ने दोनों को मथुरा के महावन इलाके में पकड़ लिया।
विज्ञापन
Savita Gender change - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन थाना इलाके में एक शादीशुदा जोड़ा पकड़ा गया है। दो सहेलियां, जिसमें एक युवती ने लिंग परिवर्तन कराकर दूसरी से शादी कर ली। एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग के दौरान दो सहेलियों के बीच प्रेम परवान चढ़ा। एक सहेली लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष बन गई। दोनों ने एक दूसरे को जीवन साथी चुन लिया।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी सविता सिंह साल 2021 में कोचिंग करने जयपुर गई थी। जयपुर के सांगानेर थाना के पास एक मकान में किराए पर रहने लगी। मकान मालिक की बेटी पूजा से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। एक साथ रहना, खाना आना-जाना था। दोनों के परिजनों को कोई दिक्कत नहीं थी दोनों का प्रेम अटटू बनता गया।

सविता ने 31 मई 2022 को इंदौर के एक अस्पताल में अपना लिंग परिवर्तन कराकर ललित सिंह बन गया। दोनों ने नवंबर 2024 में जयपुर के आर्य समाज वैदिक संस्थान मंडल में शादी कर ली। लेकिन पूजा ने अपने परिवार को भनक तक नहीं लगने दी। 
विज्ञापन


पूजा के पिता रमेश पेशे से ड्राइवर हैं, उन्होंने पूजा की शादी करने के लिए एक लड़का देखकर शादी तय कर दी। पूजा को मालूम हुआ तो पूजा ने अपने पिता से कहा मुझे भरतपुर से बीएड करना है। इस लिए मैं भरतपुर जा रही हूं। दस जनवरी को पूजा भरतपुर को चली आई। 

पूजा ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने 14 जनवरी को पूजा के पिता ने जयपुर के सांगानेर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना सांगानेर के दारोगा बाबू लाल ने जांच शुरू कर दी। पूजा का मोबाइल सर्विस लाइन पर लगाया, जिसकी लोकेशन महावन थाना इलाके में मिली। 

 

जयपुर पुलिस शुक्रवार को महावन थाना पहुंची। ललित महावन थाना इलाके में एक मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता था। शुक्रवार को जयपुर पुलिस ने पूजा और ललित को एक मेडिकल कॉलेज से पकड़ा। 

 

जयपुर पुलिस दोनों को महावन थाने लेकर आई। जयपुर पुलिस के दारोगा बाबू लाल ने बताया कि सविता के पिता भरतपुर में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं बल्देव क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं और कई वर्षों से भरतपुर रहते हैं। 

 
विज्ञापन

सविता चार बहनें हैं वह सबसे छोटी है उनके कोई भाई नहीं है। उधर, पूजा ललित के साथ रहना चाहती है। राजस्थान पुलिस पूजा को जयपुर ले गई है। बाबू लाल ने बताया लड़की को न्यायालय में पेश किया जाएगा लड़की को बयान के आधार पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें