फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कलक्ट्रेट में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, सविता समाज ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Nov 2022 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सविता सेन समाज के लोगों ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर एक टीवी साक्षात्कार में जातिसूचक अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में उन्होंने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
नारेबाजी करते सविता समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सविता सेन समाज के लोगों ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कक्ष के बाहर डिप्टी सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन डिप्टी सीएम पाठक की आगरा से मैनपुरी तक ट्रांजिट विजिट से कुछ घंटे पहले हुआ। शाम सात बजे डिप्टी सीएम की आगरा विजिट प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


दोपहर को कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए सविता सेन महासभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। महासभा के बैनर तले सदस्यों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ दिव्या सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। 

महासभा ने लगाया यह आरोप 

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मथुरिया का कहना है कि डिप्टी सीएम ने एक टीवी कार्यक्रम में बयान से समाज को लेकर जातिसूचक अमर्यादित टिप्पणी की है । उन्हें समाज से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। महासभा अध्यक्ष ने कहा कि अगर डिप्टी सीएम ने समाज के लोगों से माफी नहीं मांगी तो समाज उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

विज्ञापन


बता दें कि सविता सेन समाज के लोग डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। सविता सेन समाज के लोगों ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर एक टीवी साक्षात्कार में जातिसूचक अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में उन्होंने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें