आज से 46 वर्ष पूर्व तीर्थनगरी सोरों के समीप भागीरथ की गुफा के सामने बने वन खंडेश्वर महादेव मंदिर से शिवलिंग चोरी हुआ था। शिवलिंग चोरी होने के बाद आस पास के श्रद्धालु ग्रामीण बेहद आहत हुए। उन्होंने शिवलिंग की बरामदगी के लिए तमाम प्रयास किए।
थाने में एफआईआर लिखाई। करीब 20 साल पहले ग्रामीणों को शिवलिंग के अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर में होने की जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने न्यायालय की शरण में जाकर शिवलिंग को अपनी सुपुर्दगी में लिया और आठ लाख रुपये की जमानत देनी पड़ी। इसके बाद मंदिर में फिर से शिवलिंग की स्थापना की गई।
यह बात सुनने में बड़ी अजीब सी लगती है कि वन खंडेश्वर महादेव को 8 लाख रुपये की जमानत के बाद अपने स्थान पर स्थापित होने का मौका मिला। शिवलिंग 1973 में चोरी हुआ। यह शिवलिंग काफी अदभुत है।