फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव में समाई आस्था, आराधना कर हर्षित हुए भक्त

विज्ञापन
22एमएनपी-08-भीमसेन मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना के लिए लगी भक्तों की लाइन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सावन के पहले सोमवार पर मयन ऋषि की नगरी शिवमय हो गई। इस दौरान शिव में आस्था समाई नजर आई। लोगों ने भगवान भोले भंडारी की आराधना कर हर्षित दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को बेलपत्र, धतूरा, भांग, दुग्ध और प्रसाद चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान हर ओर शिव चालीसा, शिव तांडव स्त्रोत्र और मृत्युंजय मंत्र गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

नगर के भीमसेन मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह पांच बजे भक्तों की भीड़ इस कदर पहुंची की व्यवस्था बनाने के लिए भक्तों को लाइन लगानी पड़ी।
इसके अतिरिक्त नगर के प्रसिद्ध चांदेश्वर मंदिर पर भी सुबह चार बजे से ही भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। यहां किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए भक्तों को लाइन से ही प्रवेश करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों के अतिरिक्त अन्य मंदिरों में सावन के सोमवार पर भक्तों की भीड़ देखी गई। शाम को पांच बजे से फिर मंदिरों में देर रात तक भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर का वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें