फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः श्रीलंका में वन डे और टी-20 सीरीज खेलेगा बाह का सौरभ, घर लगी बधाई देने वालों की भीड़

Fri, 22 Nov 2019 02:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सौरभ राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटरनेशनल क्रिकेट टूर श्रीलंका के लिए भारतीय टीम में बाह के स्याइचपुरा गांव के सौरभ राजपूत ने जगह बनाई है। छह से 20 दिसंबर के बीच श्रीलंका के साथ पांच वन-डे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


पांच दिसंबर को टीम श्रीलंका के लिए उड़ान भरेगी। घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल के बूते आईसीटी में जगह बनाने पर सौरभ के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 

बाह के स्याइच का पुरा गांव के किसान श्यामबाबू के बेटे सौरभ बिजकौली के जीडीएम इंटर कालेज में दसवीं के छात्र हैं। 16 अक्तूबर को हरियाणा के रोहतक में अंडर-17 आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए सौरभ ने पंजाब के खिलाफ एक ओवर में हैट्रिक के साथ 4 विकेट झटके थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इसके बाद 55 रन की शानदार पारी भी खेली। इससे पहले एक अक्तूबर को हरिद्वार उत्तराखंड  में दिल्ली और हरियाणा के बीच हुई सीरीज के दो मैचों में 80 और 65 रन की पारी खेलकर मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार जीता था।

जबकि 13 सितंबर को पंजाब के टूर्नामेंट में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते उत्तराखंड क्रिकेट लीग में अपनी जगह बनाई थी। तब कपिलदेव ने भी उसके प्रदर्शन की सराहना की थी।

विराट कोहली को अपना आदर्श मानने वाले सौरभ ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचाने में खुद की मेहनत के अलावा उसके भाई ज्ञान सिंह और घनश्याम का अहम भूमिका रही है। भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश का नाम रोशन करने का मकसद लेकर सौरभ तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें