फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से काठमांडू, इलाहाबाद की फ्लाइट की मांग के लिए होगा सत्याग्रह

Fri, 31 Aug 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन

आगरा में गांधी जयंती पर एक और सत्याग्रह होगा। यह होगा आगरा से इलाहाबाद, काठमांडू की उड़ान यानी फ्लाइट की मांग को लेकर। ये आंदोलन सिविल सोसायटी के पदाधिकारी करेंगें।  

विज्ञापन


आगरा-इलाहाबाद-गोरखपुर और आगरा-काठमांडू-वाराणसी फ्लाइट के जरिये पर्यटन के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ा जाए। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत इन दो के साथ मुंबई-आगरा, अहमदाबाद-आगरा रूट पर भी फ्लाइट का संचालन किया जाए। सिविल सोसायटी ने आगरा में हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए यह मांग की है। गांधी जयंती पर सिविल सोसायटी इस मांग को लेकर सत्याग्रह करेगी। 

सोसायटी के अनिल शर्मा, सुशील गुप्ता, शिरोमणि सिंह, राजीव सक्सेना ने बताया कि आगरा की कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग को लेकर गांधी जयंती पर सत्याग्रह किया जाएगा। होटल केएस रॉयल में हुई बैठक में तय हुआ कि वाहन रैली, मानव श्रृंखला और सामूहिक उपवास जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में महेश शर्मा, अखिल माहेश्वरी, रूनू दत्ता, मधु भारद्वाज, दीपक राघव, भावना वरदान शर्मा, वरुण मोदी, विकास शर्मा, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें