फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल फिक्सिंग के आरोपियों से सट्टा किंग का कनेक्शन, कई नाम आए सामने

Tue, 17 Jul 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सट्टा किंग श्याम बोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आठ दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे सट्टा किंग श्याम बोहरा के नेटवर्क को पुलिस जितना बड़ा सोच रही थी, वो उससे भी बड़ा निकला है। उसके संबंध मैच फिक्सरों से निकले हैं। 
विज्ञापन


इस केस में नामजद जयपुर निवासी चक्रेश के बारे में उसने ही बताया कि वो 2013 में आईपीएल मैच फिक्सिंग में मुंबई में गिरफ्तार हुआ था। इस केस में राजस्थान रॉयल के तीन खिलाड़ी श्रीसंत, अंकित चंदेला और अंकित चव्हाण गिरफ्तार किए गए थे।

पुलिस अब चक्रेश की तलाश कर रही है। मुंबई और दिल्ली पुलिस से भी उसका रिकार्ड हासिल करने के लिए संपर्क किया गया है। चक्रेश श्याम बोहरा के नेटवर्क में शामिल है। 
विज्ञापन

बुकीज के रैकेट में शामिल

यह शक पहले से ही था कि श्याम बोहरा सिर्फ सट्टा नहीं कराता है, बल्कि बुकियों के रैकेट में शामिल है। उसका बेटे का दक्षिण अफ्रीका के एक क्रिकेटर के साथ फोटो वायरल हुआ था। 

श्याम बोहरा भी पिछले आईपीएल में एक खिलाड़ी से मुंबई में मिला था। उसकी मुलाकात शहर के ही एक सटोरिये ने करवाई थी। पुलिस अब सभी तारों को जोड़ रही है। 

पुलिस ने श्याम बोहरा से रिमांड के तीसरे दिन चली पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने चक्रेश के संबंध में जानकारी दी है। चक्रेश बड़ा बुकी है। 2013 के मैच फिक्सिंग केस में शामिल रहा है।

ये नाम आए थे सामने

इस केस में दिल्ली और मुंबई में 13 बुकियों की गिरफ्तारी की गई थी। इनमें सुनील मूलचंदानी, सुनील भाटिया, याया मोहम्मद शामिल थे। कुछ बड़े़ नाम भी स्पॉट फिक्सिंग की साजिश में प्रकाश में आए थे। 

ऐसे ही एक अभिनेता बिंदू दारा सिंह का था। इस पूरे रैकेट पर दिल्ली और मुंबई पुलिस पहले से काम कर चुकी है। आगरा पुलिस सारी जानकारी वहां की पुलिस से साझा करेगी।

सीओ छत्ता रितेश कुमार ने बताया कि श्याम बोहरा के संबंध मैच फिक्सिंग करने वाले रैकेट से मिले हैं। उसका साथी चक्रेश 2013 में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। इस पर आगे जांच चल रही है। 
विज्ञापन

प्रपॉर्टी खरीद रहे सटोरिए

श्याम बोहरा से पूछताछ में एक खुलासा यह भी हुआ है कि शहर के सटोरिए रिश्तेदारों के नाम से संपत्त्ति खरीद रहे हैं। इसका कारण यह है कि गिरफ्तारी होने पर पुलिस आयकर विभाग से रिटर्न का रिकार्ड हासिल कर लेती है। 

संपत्त्ति दूसरे के नाम हो तो रिकार्ड में नहीं आती है। हालांकि श्याम बोहरा ने अपनी ऐसी कोई संपत्त्ति नहीं बताई है जो किसी और के नाम हो लेकिन पुलिस का मानना है कि वो कई बातें छिपा रहा है।

खुलेगी अन्य सटोरियों की कुण्डली
 

पुलिस अभी तक सिर्फ श्याम बोहरा पर ही फोकस कर रही है। उसी के काले कारनामों की फेहरिस्त तैयार की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब उन सटोरियों की कुण्डली तैयार की जाएगी जिनके नाम श्याम बोहरा ने बताए हैं। उसके पार्टनर बी सट्टे से करोड़पति बने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें