फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधास्वामी सत्संग सभा मामला: पहले हाईकोर्ट में प्रशासन ने मुंह की खाई... अब डीएम के खिलाफ अवमानना याचिका

Mon, 27 Nov 2023 12:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा मामले में पहले हाईकोर्ट में प्रशासन ने मुंह की खाई। अब डीएम के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। 
विज्ञापन
सत्संगियों ने कोर्ट ने दायर की अवमानना याचिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में अपने लचर रवैये से राधास्वामी सत्संग सभा मामले में प्रशासन ने पहले हाईकोर्ट में मुंह की खाई थी। अब सत्संगियों ने डीएम के विरुद्ध अवमानना याचिका हाईकोर्ट में दायर कर दी है। उधर, हाईकोर्ट से आदेश के 18 दिन बाद भी प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि पर कब्जों के बारे में दोबारा सुनवाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


राधास्वामी सत्संग सभा पर प्रशासन ने सरकारी रास्तों पर गेट लगाकर अवैध कब्जे के आरोप लगाए थे। सत्संग सभा अध्यक्ष गुरु प्रसाद सूद सहित तीन के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। भूमाफिया घोषित करने की सिफारिश भी भेजी। तमाम कवायद हाईकोर्ट में विफल हो गई। कोर्ट ने न्याय के नैसर्गिक सिद्धांत का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए आठ नवंबर को सत्संगियों के विरुद्ध दोबारा सुनवाई के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ेंः- Mathura: फोन करके खुद को बताते आपके पहचान वाला... फिर भरोसे में लेकर खाता कर देते खाली, पांच धरे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिन खसरा नंबरों के आधार पर प्रशासन ने कब्जे के आरोप लगाए थे। उनसे इतर अन्य खसरा नंबरों में हाईकोर्ट से यथास्थिति कायम रखने के आदेश के विरुद्ध सत्संगियों ने प्रशासन पर अवमानना के आरोप लगाए हैं। डीएम को पक्षकार बनाया है। ऐसे में प्रशासन दोबारा सुनवाई व अग्रिम कार्रवाई को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें