फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में सर्वाधिक उत्पीड़न ब्राहृम्ण समाज का हुआ-सतीश मिश्रा

विज्ञापन
टूंडला में बसपा की जनसभा को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। भाजपा सरकार भी सपा सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। इन सरकारों में सर्वाधिक उत्पीड़न ब्राह्मण समाज का हुआ और हो रहा है। जिस प्रकार सपा सरकार में कभी ब्राह्मणों को सम्मान नहीं मिला ठीक उसी प्रकार से भाजपा में भी ब्राह्मणों को कोई सम्मान नहीं मिल रहा। यह बातें फिरोजाबाद रोड स्थित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कन्नौज में बसपा के एक कर्मठ कार्यकर्ता नीरज मिश्रा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में एक सवाल उठा दिया था तो अखिलेश यादव ने नाराज होकर उसका क्या करवाया था इस बात को सभी जानते हैं।
ठीक उसी प्रकार आज प्रदेश भर में ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याएं हो रही हैं और मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। बसपा में ही ब्राह्मण समाज को भरपूर सम्मान मिला। सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों को सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के तहत कैबिनेट मंत्री से लेकर विभिन्न निगमों में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया। कई निगमों के चेयरमैन बनाए, उन्हें स्वयं प्रदेश का महाधिवक्ता बनाया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि बिल को किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने वाला बिल करार दिया। कहा कि इस बिल के लागू होने से किसान अपनी जमीनी विवाद को लेकर कभी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं कर सकता।
सिर्फ एसडीएम कोर्ट में मामला चलेगा और एसडीएम कोर्ट सिर्फ सरकार के इशारे पर ही निर्णय देगा।
उन्होंने भाजपा सरकार ने युवाओं को 15 करोड़ नौकरियां देने वादा किया था बल्कि उल्टा करोड़ों लोगों की नौकरियां छिन गईं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर को भाजपा चाहती तो केंद्र और प्रदेश में सरकार होने पर बिल पारित कर बना सकती थी, परंतु सरकार ने इसको कोर्ट के ऊपर डाल दिया। क्योंकि भाजपा भगवान राम को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं, न कि उनकी भगवान राम में आस्था है।
पूर्व कैैबीनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि उपचुनाव आने वाले विधानसभा का आगाज है। इसलिए बसपा का साथ दीजिए और देश और प्रदेश को बिकने से बचा लीजिए। क्योंकि केंद्र सरकार ने अब सब कुछ बेच दिया है। इस दौरान दोनों नेताओं को बसपा नेताओं ने चांदी के मुकुट व फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें