एत्मादपुर/कुबेरपुर। ग्राम पंचायत भागूपुर के गांव नगला रामबक्स में आयोजित मेले में फौजी पेट्रोल पंप के पीछे नाल प्रतियोगिता कराई गई। मुरैना मध्य प्रदेश के सतेंद्र गुर्जर पहलवान ने 124 किलो का नाल उठाया कर बाइक जीती। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी मुन्नालाल फौजी व नत्थी सिंह ने किया। इस दौरान जेपी यादव, बीडीसी योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह फौजी, समर शास्त्री, बंगाली फौजी, राकेश्वर यादव, खजान सिंह, राजू यादव, श्याम यादव, पप्पू यादव, अभितांशु नारायण, सुशील यादव मौजूद रहे।