आगरा। हिमाचल प्रदेश के ऊना में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। आगरा की टीम को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाफ बाई मिलने से सीधे अगले दौर में प्रवेश मिल गया है, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ गया है।
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आंबेडकर विश्वविद्यालय की टीम ने अपने पहले मुकाबले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ को बड़े अंतर से हराकर अपनी ताकत का परिचय दिया था। वहीं, कुरुक्षेत्र से बाई मिली। टीम के कोच डॉ. महेश फौजदार ने बताया कि खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है और सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ अगले मुकाबले की तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि टीम का लक्ष्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब की दौड़ में बने रहना है।प्रतियोगिता में टीम मैनेजर के रूप में डॉ. सिंधुजा चौहान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। टीम में विश्वविद्यालय की कप्तान रेनू के साथ खिलाड़ी पूनम, खुशी, पल्लवी, लवी, मंजू, वैष्णवी, चाहत, सौम्या, भूमि, अनुष्का और संजना शामिल हैं।