फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के बाद देवर के साथ की थी सरला ने शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना/एका (फिरोजाबाद)। थाना एका के गांव पतारा निवासी महिला सरला देवी अपने दूसरे पति से भी विवाद होने पर अपनी बहन के यहां एका में रह रही थी। शादी समारोह के साथ अन्य जगहों पर कार्य करके गुजारा कर रही थी। महिला के पहले पति की 22 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन

पतारा निवासी महिला सरला देवी की शादी रघुवीर सिंह के साथ हुई थी। 22 वर्ष पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला को उसके देवर कुमरपाल ने ही सहारा दिया तो उसके साथ ही विवाह कर लिया। विवाह के बाद दोनों साथ रह रहे थे। कुछ समय पूर्व दोनों में कुछ बातों को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद सरला एका में मौजूद अपनी बहन के यहां रह रही थी। इस दौरान महिला शादी समारोह एवं अन्य जगहों पर कार्य करके अपना जीवन यापन कर रही थी। वहीं पति कुमरपाल अपने बेटे के पास सैंफई में रह रहा था। गांव में एक मकान को बेचने के बाद आए पैसों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। शनिवार को दलेलपुर में शादी समारोह में सरला गई थी वहीं कुमरपाल भी पहुंच गया। विवाद के बाद उसने चाकू मारकर जहां महिला की हत्या कर दी। ग्रामीणों की माने तो आरोपी हत्या के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है।
घटना के बाद कुमरपाल को हुआ था अफसोस
ग्रामीणों की माने तो पत्नी को चाकुओं से गोदने के बाद पति कुमरपाल चीखने लगा। फिर उसने भी अपने गले में चाकू मारकर खुद को भी घायल कर दिया। जिससे लोगों को यह लगे कि दोनों के बीच आपस में लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें