फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आटा चक्की के पट्टे में फंसी साड़ी, महिला की मौत

Fri, 05 Jul 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नाहिल नगरिया में शुक्रवार की शाम एक महिला की साड़ी आटा चक्की के पट्टे में फंस गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव नाहिल नगरिया निवासी जाहर सिंह घर में आटा चक्की लगाए हुए हैं। शाम को वह लोगों का गेहूं पीस रहे थे। तभी पत्नी रामबेटी (50) वहां आकर खड़ी हो गईं। किसी तरह से महिला की साड़ी का पल्लू चक्की के पट्टे में फंस गया। एक झटके के साथ महिला चक्की के पास में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखा पुकार सुनकर जाहर सिंह ने जब तक चक्की को बंद किया। महिला की मौत हो चुकी थी। आनन फानन परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मची है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें