फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचपुरी में सराफ से 30 लाख के गहने लूटे

Sun, 19 Apr 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू आगरा में अपहरण की वारदात के चंद घंटे बाद ही बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी। बाइक सवार आधा दर्जन नकाबपोश लुटेरों ने बिचपुरी नहर पर सराफ से तमंचों के बल पर 30 लाख रुपये के आभूषण और ढाई लाख की नगदी लूट ली। बदमाश अछनेरा की ओर भाग निकले। पीड़ित सराफ ने बिचपुरी चौकी में सूचना दी। एसपी सिटी, एएसपी लोहामंडी ने सराफ से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई, मगर कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

सिकंदरा के गांव अटूस के रहने वाले श्रीभगवान सिंह की बिचपुरी के मुख्य बाजार में श्रीभगवान ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार की शाम तकरीबन छह बजे उन्होंने दुकान बंद की। इसके बाद गांव के ही कर्मचारी ग्यासीराम उर्फ भट्ठी बाबा के साथ एक्टिवा से घर जाने के लिए चल दिए। उन्होंने बताया कि बिचपुरी नहर पर सदरवन गांव से कुछ आगे निर्माणाधीन सुशांता सिटी के सामने दो पल्सर मोटरसाइकिलों पर आए आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। सभी के चेहरों पर कपड़े बंधे थे। उन्होंने एक्टिवा की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर सराफ को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद एक्टिवा की डिक्की खोलकर दो थैले लूट लिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। सराफ ने बताया कि थैलों में एक किलो सोने, डेढ़ किलो चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपये थे। बदमाशों के भागने के बाद कर्मचारी ग्यासीराम ने शोर मचाया और पास के गांव में सूचना दी। ग्रामीण पहुंच गए।

गाड़ी का पेट्रोल फैलाया, गालियां दीं
सराफ ने बताया कि बदमाशों ने तकरीबन 15 मिनट में वारदात की। उन्होंने एक्टिवा को जमीन पर गिराकर उसमें भरा पेट्रोल फैला दिया, ताकि हम लोग पीछा न कर सकें। सराफ ने बताया कि सभी बदमाशों के पास तमंचे थे। वह उनके ऊपर तानकर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों के भागने के बाद भी वह कुछ देर तक तो चुपचाप खड़े रहे। बाद में उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को जानकारी देकर मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें