फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाभैया ने तेवर दिखाए तो अरिदमन याद आए

Wed, 08 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पक्ष्‍ााल‌िका स‌िंह - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पहले विभाग छिना फिर मंत्री पद भी। भदावर रियासत के महाराज सब कुछ सीने पर पत्थर रख कर सह गए। अब जब सरकार के एक क्षत्रिय मंत्री ने आंखें तरेरी हैं तो सपा आलाकमान को अरिदमन सिंह की याद आ रही है। उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह को परिवार कल्याण विभाग में सलाहकार का पद तोहफे में दिया गया है तो चर्चा यह भी है कि अरिदमन सिंह को भी जल्द ही मंत्री पद वापस मिल सकता है।
विज्ञापन

आगरा में एकमात्र समाजवादी पार्टी के विधायक अरिदमन सिंह को अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में पहले दौर में ही स्थान मिल गया था। उन्हें अहम परिवहन मंत्रालय सौंपा गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नेे विभाग बदलकर स्टांप पंजीयन एवं सिविल डिफेंस मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्हेें सौंपी थी। विभाग बदलने पर उनके समर्थकों ने विरोध भी जताया था। इसके बाद लखनऊ में कुछ ऐसी उठापटक हुई कि अरिदमन सिंह का मंत्री पद ही छिन गया।
समर्थक उबल पड़े, चर्चा होने लगी अरिदमन सिंह सपा छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। फिर भी उन्होंने आपा नहीं खोया। वक्त ने फिर करवट ली। लखनऊ में ठाकुर लॉबी की अहम कड़ी मंत्री राजाभैया ने आंखें तरेरना शुरू कर दिया है। इस वजह से सपा आलाकमान अब अरिदमन सिंह को साधने में जुट गया है। उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह को परिवार कल्याण विभाग की सलाहकार बनाया है। पार्टी में ऐसी भी चर्चा है कि अरिदमन सिंह को फिर मंत्री बनाया जा सकता है। इस संबंध में अरिदमन सिंह का कहना है कि मुझे मंत्री बनाया जा रहा, इसकी जानकारी नहीं है। चर्चा जरूर सुनी है। उधर, भदावर हाउस (अरिदमन सिंह का निवास) में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें