फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संकल्प ने प्रतिभा का परचम लहराकर शहर का नाम किया रोशन

Thu, 18 Dec 2025 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
संकल्प भारद्धाज
विज्ञापन
आगरा। युवा अभिनेता संकल्प भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर शहर और देश का नाम रोशन किया है। उनकी फिल्म उस्ताद बंटू का चयन प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम 2026 के हार्बर सेक्शन में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल संकल्प भारद्वाज के अभिनय कौशल की पहचान है बल्कि आगरा जैसे शहर से निकलकर विश्व मंच तक पहुंचने की प्रेरक कहानी भी प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन


भारद्वाज की मां एवं वरिष्ठ महिला साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज ने बताया कि इसका निर्माण 1719 फिल्म फैक्टरी और येलो ऑरेंज के मार्गदर्शन में किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस्ताद बंटू को पहचान मिली। वहीं आईएफएफआई के तहत आयोजित वेव्स बाजार वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब में भी सराही जा चुकी है। इसके अलावा रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय फंडिंग भी मिली है, जो इसकी गुणवत्ता और वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाती है। संकल्प चर्चित शॉर्ट फिल्म हेल्प योरसेल्फ में भी नजर आए, जिसे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई पुरस्कार और सराहना मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें