फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजू बाबा ने परिवार के साथ  वीकएंड पर की मस्ती

Sat, 18 Feb 2017 11:48 PM IST
संजू बाबा ने परिवार के साथ  वीकएंड पर की मस्ती
विज्ञापन
संजू बाबा ने परिवार के साथ  वीकएंड पर की मस्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फिल्म भूमि की शूटिंग के लिए आगरा आए अभिनेता संजय दत्त ने वीकएंड पर पत्नी मान्यता दत्त और दोनों बच्चों इकरा और शाहरान के साथ खूब मस्ती की। सुबह शूटिंग के बीच में संजय दत्त ने बजाज स्कूटर पर परिवार के साथ फोटो क्लिक कराया की तो शाम को ताजमहल देखने पहुंचे। दोपहर में रोमांटिक मूड में संजय दत्त ने अमर विलास होटल में पत्नी के साथ लंच किया। यहां ताज का दीदार किया। इसकी तस्वीरें उनकी पत्नी मान्यता ने सोशल मीडिया पर अपलोड कीं। उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ शुक्रवार को ही चार्टर प्लेन से आगरा आ गई थीं।
विज्ञापन

निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक उमंग कुमार की फिल्म भूमि की शूटिंग में संजय दत्त का परिवार उनके साथ है। संजय दत्त ने सुबह बमरौली कटारा में कौशल वाजपेयी की हवेली में चल रही शूटिंग में बच्चों के सामने कई शॉट दिए। ब्रेक के बीच में बजाज स्कूटर पर मान्यता और दोनों बच्चों को बैठाया। फिर होटल में लंच किया।
बैगनी रंग के शूट में मान्यता और लाइट ग्रे कलर की टीशर्ट और ब्लू जींस में संजय दत्त शाम को 5:30 बजे बच्चों के साथ ताजमहल पहुंचे। उन्होंने डायना सीट पर फोटो खिंचवाए। इसी बीच पर्यटकों के साथ ताजगंज के स्थानीय लोग भी पहुंच गए। लोगों के हुजूम के बीच संजय दत्त ने बाउंसरों और सीआईएसएफ के जवानों के घेरे में ताजमहल देखा और सेल्फी भी लिए। वह करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रहे और मडपैक समेत ताज की खूबसूरती के बारे में एएसआई अधिकारियों से जानते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें