फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: चश्मदीद, बोला- हत्यारे ने पहले छात्रा से कुछ पूछा फिर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया

Sat, 22 Dec 2018 11:22 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड में घटनास्थल पर जांच पडताल करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा संजलि को जिंदा जलाए जाने के पांचवें दिन शनिवार को घटना का चश्मदीद युवक  सामने आया। उसने बताया कि काले रंग की बाइक सवार दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने पहले संजलि से कुछ पूछा था, इसके बाद उस पर पेट्रोल डाला और लाइटर से आग लगा दी। इस खुलासे से पुलिस की इस थ्योरी को बल मिला है कि हत्यारे परिचित हो सकते हैं। हालांकि अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है लेकिन लालऊ के पांच युवकों से लगातार पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन


संजलि ने मृत्यु पूर्व बयान में बताया था कि लाल रंग की बाइक सवार हेलमेट लगाए दो युवकों ने उसे जलाया। चश्मदीद ने बाइक का रंग काला बताया है। हालांकि पुलिस को इससे टेंशन नहीं है क्योंकि कई बाइकों पर लाल और काला रंग होता है। पुलिस ने नौमील स्थित संजलि के स्कूल के पास एक शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखे हैं। इनमें संजलि साइकिल से जाती नजर आ रही है। बाइक सवार दो युवक हेलमेट लगाए भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

हालांकि फुटेज बहुत धुंधला है। बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फोरेंसिक साइंस लैब आगरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अरविंद कुमार के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने शनिवार को ही क्राइम सीन की गहराई से पड़ताल की है। इससे पता चला है कि बाइक पर पीछे बैठे हत्यारे ने काफी पहले ही बोतल खोल ली थी। इस कारण पेट्रोल छलकता रहा। थोड़ी दूरी पर संजलि को रोककर पूरी बोतल उस पर उड़ेल दी गई। चश्मदीद युवक अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहता है।
 
तो स्कूटर से निकाला गया पेट्रोल
फोरेंसिक टीम यह रिपोर्ट पहले ही दे चुकी है कि संजलि को पेट्रोल से जलाया गया। मौका ए वारदात पर सड़क पर कुछ निशान बने मिले। इनके बारे में बताया गया है कि ये लुब्रिकेंट से बने हैं। पेट्रोल में लुब्रिकेंट मिला था। पुलिस का मानना है कि पेट्रोल स्कूटी या स्कूटर से निकाला गया होगा। इन वाहनों में पेट्रोल के साथ लुब्रिकेंट भी डलवाया जाता है।

आज आएगी एससी आयोग की टीम
एससी आयोग की टीम शनिवार को आगरा पहुंच गई। यह आयोग के चेयरमैन एवं आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया के साथ रविवार को लालऊ गांव का दौरा करेगी। संजलि लालऊ की ही थी। लालऊ के मजरे नौमील में उसका स्कूल है। स्कूल से लौटते वक्त 18 दिसंबर को उसे जिंदा जला दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें