फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में झाड़ू और चेहरों पर गुस्सा: नगर पालिका परिसर कासगंज में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, जानें क्या है मांग

Tue, 19 Dec 2023 01:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सफाई कर्मचारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। ये जुलूस नगर पालिका परिसर में पहुंचते ही धरना प्रर्दशन में तब्दील हो गया। 
 
विज्ञापन
हाथ में झाड़ू और चेहरों पर गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी में बकाया बोनस, एरियर, वेतन की मांग करते हुए सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नारेबाजी की और हाथों में झाड़ू लेकर बाजार में जुलूस निकाला।
विज्ञापन


सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष बॉबी लंबरदार का कहना है कि सफाई कर्मचारियों का पालिका प्रशासन शोषण कर रहा है। उनको समय पर वेतन नहीं दिया जाता, सफाईकर्मियों का 9 माह का वेतन बकाया है। 42 माह से कर्मचारियों का पीएफ का पैसा जमा नहीं किया है।

बोनस भी बकाया चल रहा है। मेले के दौरान उनसे अतिरिक्त काम कराकर उनका शोषण किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर बाजार में नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला। इस दौरान संघ महामंत्री आरडी अमल, चंदन, राजू पहलवान, अंबरीश, रोहित जगदीश, अतुल दीनदयाल, विपिन कुमार, दिनेश, मोनू आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें