फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफाई कर्मियों ने मांगी गर्म वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम अधिकारियों और नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के बीच 27 नवंबर को हुई वार्ता के दौरान किए गए वादे के बावजूद सर्दी से बचने के लिए गर्म वर्दी (ट्रैक सूट) न दिए जाने पर सफाई कर्मियों ने नाराजगी जताई है। कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी ने अन्य कर्मियों के साथ अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक मांगपत्र सौंपा। कहा कि दिसंबर में वर्दी देने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक ट्रैक सूट नहीं दिया गया है। सर्दी में सुबह का तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस रहता है। गलन एवं शीतलहर से सफाई कर्मचारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अपर नगर आयुक्त ने जल्द ही ट्रैक सूट मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सुंदर बाबू चंचल, रेशम सिंह चाहर, अभिषेक चौहान, शिवचरन, शनी चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें